लंभुआ: गोपालपुर मधैया गांव में पट्टीदारी के विवाद में पट्टीदारों ने महिला की करी पिटाई,पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज
लंभुआ थानाक्षेत्र के गोपालपुर मधैया गांव निवासी प्रेमा देवी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि पट्टीदार अंकित सिंह पुत्र राजा सिंह,गोपाल सिंह पुत्र पवन सिंह ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।जिसमें मेरा सर फट गया।जब विनय कुमार बचाने दौड़ा तो उक्त लोगों ने उसकी भी बुरी तरह पिटाई कर दी।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।