मखदुमपुर: दादुर बीघा के समीप सड़क हादसे में दो की मौत, दो गंभीर घायल
गुरुवार शाम 5 बजे मखदुमपुर-सोनवा रोड पर दादुर बीघा प्राथमिक विद्यालय के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अल्लाहगंज गांव निवासी मुकेश कुमार, मनोज कुमार, सुदय मांझी और शंकर मांझी एक ही बाइक पर सवार होकर सोनवा की ओर जा रहे थे।जो दुर्घटना के शिकार हो गए,जिसमे दो की मौत हो गयी।