आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में व्यापक और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार सुरक्षा में तकनीक के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।