पीलीभीत: बंजार घाट में केंद्रीय मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए
पीलीभीत। पिपरिया मझरा के ग्राम बंजार घाट में गुरुवार को जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं माँ गोमती की स्वच्छता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जतिन प्रसाद ने चौपाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं स्थायी समाधान के निर्देश दिए। डीएम एसपी भी रहे मौजूद।