नर्मदापुरम में मंगलवार तड़के शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। नर्मदापुरम में अब तक 16.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।