शाजापुर: मक्सी में घर में शराब अहाता चलाने पर प्रधान आरक्षक निलंबित, एसपी ने जारी किया निलंबित
एसपी यशपालसिंह राजपूत ने मक्सी थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक इंद्रजीत सिंह को निलंबित किया है।प्रधान आरक्षक पर शराब अहाता चलवाने के आरोप लगे थे। इसे लेकर मक्सी थाने में लिखित शिकायत की गई थी। जिसकी जानकारी मक्सी थाना टीआइ भीमसिंह पटेल द्वारा पत्र के माध्यम से एसपी यशपालसिंह राजपूत को दी गई। मामले में एसपी राजपूत ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।