शाजापुर: शाजापुर के सोमवारिया बाजार में मकान मालिक खुद ही तोड़ रहे जर्जर मकान, नगर पालिका ने दिया था नोटिस
शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित एक जर्जर मकान को मकान मालिक द्वारा ही तोड़ा जा रहा है। दरअसल यह मकान काफी पुराना होकर जर्जर है। ऐसे में मकान के गिरने का डर है। जिससे हादसा भी हो सकता है। सागर जिले के शाहपुर में जर्जर मकान की दीवार गिरने से नाै बच्चे की माैक का मामला सामने आने के बाद जर्जर मकानों को लेकर शाजापुर में नगर पालिका की टीम सक्रिय है।