शाजापुर: बेरछा थाना पुलिस ने पकड़े इनामी दो बदमाश
बेरछा थाना पुलिस ने 11 वर्ष से फरार चल रहे इनामी दो बदमाशों को पकड़ा है।पुलिस ने ग्राम रुलकी कंजर डेरा निवासी इनामी बदमाश एवं स्थायी वारंटी राहुल कंजर व जोगिंदर उर्फ भुरा कंजर ने मक्सी व बेरछा थाना क्षेत्र में हुई चोरी,अवैध शराब तस्करी के विभिन्न प्रकरण में वर्ष 2013 से फरार थे। एसपी ने इनकी गिरफ्तारी परिणाम घोषित किया था।