मोदीनगर: थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 20 वर्षीय जुबेर नाम के अभियुक्त थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसका एक संगठित गिरोह है, जो कि अपने गिरोह के साथ मिलकर लूट व अन्य अपराध कारित कर आर्थिक लाभ अर्जित करता है।