स्वार: रामपुर में पति-पत्नी ने PCS और DGM परीक्षा में सफलता से जिले का मान बढ़ाया
Suar, Rampur | Apr 3, 2026 रामपुर जिले के लिए गर्व की बात सामने आई है, जहां एक दंपत्ति ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।रामपुर की रहने वाली नेहा सागर ने प्रतिष्ठित PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं उनके पति आयुष गौतम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए DGM (डिप्टी जनरल मैनेजर) पद की उपाधि हासिल की है