पूरनपुर: शेरपुर कला में 'योग अपनाओ, रोग भगाओ' विषय पर योग शिविर का आयोजन
पूरनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शेरपुर कला स्थित होम्योपैथिक अस्पताल में सोमवार सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षक कुँवरेंद्र पाल और कुमारी गीता ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराए तथा योग के लाभ बताए।