विधानसभा क्षेत्र मानपुर की विधायक और म.प्र.की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र मानपुर की 7 विद्यालयो को सांदीपनि(सीएम राइज)स्कूल स्वीकृत करने की मांग की है।जिन स्कूलो को योजना मे शामिल करने की मांग की गई है उनमे शा.उ.मा.वि.बिजौरी,धमोखर, चंसुरा,अमरपुर,सुन्दरदादर,पाली,बड़वाही की स्कूल शामिल हैं।