सतना मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की लागत से नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया भूमिपूजन
सतना मेडिकल कालेज में 15 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज और होस्टल बनने जा रहा है,जिसको लेकर उतेली स्थित मेडिकल कॉलेज में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सी एम राजेंद्र शुक्ल शामिल रहे,इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जिले के सांसद गणेश सिंह सहित भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।