सिविल लाइन के सोहौला में युवक प्रदीप सिंगरहा ने जहरीला पदार्थ खा लिया । तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने पर परिजनों ने प्रदीप को सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है । प्रदीप ने जहर क्यों खाया अभी जानकारी नहीं लग सकी है और परिजन भी मामले से अनजान जता रहे हैं । मंगलवार रात 11 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।