सतना के कोलगंवा थाना छेत्र अंतर्गत टिकुरी कोठार निवासी 25 किसानों को पराली जलाने के एवज में एस डी एम ने 163 का नोटिश जारी किया है जिसको लेकर अब किसानों ने मनमानी का आरोप लगाया है,किसानों की माने तो बीते दिनों खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लगी थी जिसपर जिला प्रशासन उन्हें पराली जलाने का दोषी मानकर उनके खिलाफ 163 की कार्यवाही की है।