सभापुर करकोठी निवासी हंसराज सिंह मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने सतना के पतेरी आया था । शादी समारोह के दौरान हंसराज का बेश मोबाइल चोरी हो गया । तलाश के बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो हंसराज बुधवार सुबह 1130 बजे सिटी कोतवाली पहुंचा है और मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस सर्विलांस के जरिए पीड़ित का मोबाइल तलाशने में लग गई है ।