धनघटा: मलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन का हंगामा, नशे की हालत में महिला वार्ड में उत्पात, वीडियो हुआ वायरल
संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में तैनात लैब टेक्नीशियन रंगपाल चौधरी द्वारा कथित रूप से नशे की हालत में महिला वार्ड में हंगामा करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दिन में 11:00 बजे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एलटी रंगपाल च