राघोगढ़: सांकरा गांव में बहन के घर विवाद सुलझाने और बहन को मायके लेने गए भाई ने जीजा पर डंडे से हमले के लगाए आरोप, मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | Jun 15, 2026 राघोगढ़ थाना के सांकरा गांव में साले ने जीजा पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने के आरोप लगाए है। 15 जून को दर्ज मामले में फरियादी अजब सिंह बंजारा ने पुलिस को बताया, पड़ोसी लक्ष्मण बंजारा ने बहन और जीजा में विवाद की फोन पर सूचना दी। भाई राजेश के साथ पहुंचा तो जीजा लाल सिंह ने गालियां दी, डंडा सिर पर मारा लहूलुहान हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।