चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव कुलचाना के पास ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के कुलचाना निवासी कर्मेंद्र सिंह अपने खेतों की ओर जा रहे थे बताया जाता है कि उन्हें कम सुनाई देता है जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा।