मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में टीएलएम कार्यशाला संपन्न, जीरो वेस्ट डे पर क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित
Mandar, Ranchi | Mar 31, 2026 मंगलवार दोपहर दो बजे भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय ‘शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM)’ कार्यशाला का सफल समापन हुआ। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय ‘जीरो वेस्ट डे’ के अवसर पर वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसडब्ल्यू उपेन्द्र उपाध्याय, प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर एवं रिसोर्स पर्सन नवीन कुमार करन द्वारा किया गया।