सोनारायठाढ़ी: मुनियातरी में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश शोभा यात्रा, महिलाओं व कन्याओं ने लिया भाग
झीकटी गांव के मुनियातरी गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंडित की देखरेख में बाजे गाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश शोभा यात्रा अजय नदी के मनजोरी घाट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोंचार से जल संकल्पित कर कलश में भरा गया पुनः कलश शोभायात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची।