भाटापारा: भाटापारा नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों का अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया निरीक्षण, वार्डवासियों से की चर्चा
आज भाटापारा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध