ओरमांझी: कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने प्रेस वार्ता में हजारीबाग दुष्कर्म और हत्या की सीबीआई जांच की मांग की
प्रेस क्लब में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने हजारीबाग में हुए दुष्कर्म और हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई अहम बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने बिना डीएनए टेस्ट दुष्कर्म के आरोपी को खारिज करने पर भी आपत्ति जताई और पूरी जांच को गढ़ी हुई कहानी बताया।