रामपुर: खेड़ा टांडा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष के 5 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Mar 20, 2024 थाना अजीमनगर के गांव खेड़ा टांडा में रास्ते की विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष की चचेरे तेरे भाइयों ने मिलकर दूसरे पक्ष की महिला समेत पांच लोगों को पीट कर घायल कर दिया है। घायलों ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल उपचार के लिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। थाना इंचार्ज अजीमनगर का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।