चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के तेंदुहा गांव में दो बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेंदुहा मे 2 मोटरसाइकिलो की टक्कर मे एक युवक की मौत हो गई,वही तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां दो युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है।जिसकी जानकारी आज मंगलवार के शाम को प्राप्त हुई है।