मदनपुर: मुंशी बीघा गांव में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र के मुंशी बीघा गांव में पारिवारिक कलह में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की दोपहर 2 बजे की है। मृतक की पहचान मुंशी बीघा गांव निवासी स्वर्गीय सुंदर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र पंकज रिकियासन के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदा अस्पताल भेजा गया है।