गया टाउन सीडी ब्लॉक: विश्व योग दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में आयोजित हुआ योग शिविर, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प
विश्व योग दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा गया जिला कार्यालय में योग एवं व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन रविवार की सुबह 7 बजे किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है।