कहलगांव: बाखरपुर: नाबालिग की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार
बाखरपुर में नाबालिग की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में किया गया है।