देहरादून: STF कार्यालय में SSP STF आयुष अग्रवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 3000 सिम कार्डों संग साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार
बुधवार शाम 4 बजे एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने STF कार्यालय देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि STF ने दिल्ली से तीन हजार मोबाइल सिम कार्डों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुदस्सिर मिर्जा, पुत्र जुबैर मिर्जा निवासी तुर्कमान गेट, चांदनी महल दिल्ली को गिरफ्तार किया है।