माखननगर विधायक ने नर्मदापुरम भाजपा कार्यालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री से की मुलाकात
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 23, 2026
गुरुवार को करीब 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें माखननगर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री संपत्तिया उइके से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा।