Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

जगदीश मंदिर उदयपुर से... इतिहास में पहली बार कोरोना महामारी के कारण मंदिर परिसर में ही जगन्नाथ रथ यात्रा निकली गयी।

132.6k views | Girwa, Udaipur | Jun 23, 2020

MORE NEWS

ट्रैफिक में रुकी गाड़ी, गूंजी आवाज़- “अबकी बार आप MP फिक्स हो”
#RavindraSinghBhati #RavindraBhati #Barmer #Jaisalmer #RajasthanPolitics MPFix IndependentLeader PoliticalNews RajasthanNews BarmerNews JaisalmerNews TrendingNews HindiNews LatestNews PoliticalUpdate ViralVideo YouthLeader TharPolitics NewsUpdate RajasthanBreaking

ट्रैफिक में रुकी गाड़ी, गूंजी आवाज़- “अबकी बार आप MP फिक्स हो” #RavindraSinghBhati #RavindraBhati #Barmer #Jaisalmer #RajasthanPolitics MPFix IndependentLeader PoliticalNews RajasthanNews BarmerNews JaisalmerNews TrendingNews HindiNews LatestNews PoliticalUpdate ViralVideo YouthLeader TharPolitics NewsUpdate RajasthanBreaking

Girwa, Udaipur | Jun 24, 2026

लेडी सिंघम एसपी का सख्त एक्शन, महिला उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार

लेडी सिंघम एसपी का सख्त एक्शन, महिला उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार

Girwa, Udaipur | Jun 23, 2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण और डेटा अपलोडिंग पर दिया जोर
@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#udaipur #RoadSafety #roadsafetyawareness #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 23 जून। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जिला कलेक्टर द्वारा समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला कलेक्टर ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

गंभीर ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण के निर्देश :
जिला कलेक्टर ने जिले में चिन्हित 20 गंभीर ब्लैक स्पॉट्स का समिति के माध्यम से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।बैठक में जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं के विश्लेषण एवं प्रभावी रोकथाम के लिए सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी एवं दिशा सूचक साइन बोर्ड नहीं लगाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यक संकेतक और सुरक्षा व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (सिटी) अभिनंदन कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण और डेटा अपलोडिंग पर दिया जोर @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #udaipur #RoadSafety #roadsafetyawareness #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 23 जून। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जिला कलेक्टर द्वारा समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला कलेक्टर ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। गंभीर ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण के निर्देश : जिला कलेक्टर ने जिले में चिन्हित 20 गंभीर ब्लैक स्पॉट्स का समिति के माध्यम से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।बैठक में जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं के विश्लेषण एवं प्रभावी रोकथाम के लिए सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी एवं दिशा सूचक साइन बोर्ड नहीं लगाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यक संकेतक और सुरक्षा व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (सिटी) अभिनंदन कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 23, 2026

स्काउट गाइड मंडल का 30 दिवसीय कला कौशल शिविर समापन समारोह आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur 
#BharatScoutsAndGuides #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 23 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल व जिला उदयपुर के तत्वावधान में आरएमवी गेलडा उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल उदयपुर में 30 दिवसीय कला कौशल शिविर का समापन समारोह बड़े ही उल्लास पूर्वक आयोजित हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्वर्णकार ए.एस.ओ.सी. मंडल के मनमोहन विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य, अंजना शर्मा ने जिला प्रशिक्षण आयुक्त को स्कार्फ पहनाकर व आर्ट एंड क्राफ्ट में सिखाए गए हुनर द्वारा बनाए गए गुलदस्ते देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना के साथ की गई।

सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया गया कि अतिथियों ने शिविर में प्रदर्शनी का अवलोकन कर संभागियों के हुनर की सराहना की। कौशल विकास शिविर में सिखाये गये विषयों जैसे मेहंदी, कंप्यूटर, सिलाई, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, ब्यूटीशियन की प्रदर्शनी लगाई गई। समापन समारोह में संभागीयो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में संभागियों द्वारा नृत्य, फैशन शो, स्केटिंग, भोपाल का छोटा ख्याल संगीत एवं गणित का जादू की प्रस्तुतियां दी गई। मनमोहन स्वर्णकार ए.एस.ओ.सी. मनमोहन ने कहा कि उदयपुर में संभागीयो को कौशल विकास शिविर के माध्यम से रोजगार के नए आयाम व अवसर भी प्रदान करती है। मंच का संचालन उमेश माली द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था देवीलाल रावत व कुशल सिकलीगर के द्वारा की गई। इस दौरान गोपाल कृष्ण जोशी, केशु लाल सालवी, अपर्णा अग्रवाल,उर्मिला वैष्णव, सुमन, हितेश प्रजापत, महिमा जैन के साथ रेंजर निशा कुवंर, रिद्धि गहलोत ,सिद्धि गहलोत, परमेश्वरी यदुवंशी, विश्वेश्वरी यदुवंशी, सेजल गहलोत, स्काउट योगेश सोनी, हेतविक रावत उपस्थित रहे।

स्काउट गाइड मंडल का 30 दिवसीय कला कौशल शिविर समापन समारोह आयोजित @followers @top fans News 24 Udaipur #BharatScoutsAndGuides #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 23 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल व जिला उदयपुर के तत्वावधान में आरएमवी गेलडा उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल उदयपुर में 30 दिवसीय कला कौशल शिविर का समापन समारोह बड़े ही उल्लास पूर्वक आयोजित हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्वर्णकार ए.एस.ओ.सी. मंडल के मनमोहन विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य, अंजना शर्मा ने जिला प्रशिक्षण आयुक्त को स्कार्फ पहनाकर व आर्ट एंड क्राफ्ट में सिखाए गए हुनर द्वारा बनाए गए गुलदस्ते देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना के साथ की गई। सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया गया कि अतिथियों ने शिविर में प्रदर्शनी का अवलोकन कर संभागियों के हुनर की सराहना की। कौशल विकास शिविर में सिखाये गये विषयों जैसे मेहंदी, कंप्यूटर, सिलाई, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, ब्यूटीशियन की प्रदर्शनी लगाई गई। समापन समारोह में संभागीयो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में संभागियों द्वारा नृत्य, फैशन शो, स्केटिंग, भोपाल का छोटा ख्याल संगीत एवं गणित का जादू की प्रस्तुतियां दी गई। मनमोहन स्वर्णकार ए.एस.ओ.सी. मनमोहन ने कहा कि उदयपुर में संभागीयो को कौशल विकास शिविर के माध्यम से रोजगार के नए आयाम व अवसर भी प्रदान करती है। मंच का संचालन उमेश माली द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था देवीलाल रावत व कुशल सिकलीगर के द्वारा की गई। इस दौरान गोपाल कृष्ण जोशी, केशु लाल सालवी, अपर्णा अग्रवाल,उर्मिला वैष्णव, सुमन, हितेश प्रजापत, महिमा जैन के साथ रेंजर निशा कुवंर, रिद्धि गहलोत ,सिद्धि गहलोत, परमेश्वरी यदुवंशी, विश्वेश्वरी यदुवंशी, सेजल गहलोत, स्काउट योगेश सोनी, हेतविक रावत उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 23, 2026

निगम की सात टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया निरीक्षण।
फायर सेफ्टी को लेकर देखी व्यवस्था।
655 प्रतिष्ठानों पर हुए सर्वे, 337 को जारी किए नोटिस।
शहर कोट अंदर, बलीचा, प्रतापनगर क्षेत्र में हुए सर्वे।
शहर के सभी प्रतिष्ठानों पर होगा सर्वे।
फायर सेफ्टी की माकूल व्यवस्था नहीं होने पर सीज होगी इमारते।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने दिए सख्त निर्देश।
जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में कार्य कर रही टीमें।
अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा सहित कई कर्मचारी कर रहे जांच।
पिछले 15 दिनों से लगातार हो रहा है सर्वे।
@followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan District Collector & Magistrate - Udaipur
#udaipur #firesafety #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers
उदयपुर। शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम उदयपुर द्वारा चलाया जा रहा विशेष फायर सेफ्टी सर्वे अभियान लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों से जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में सात विशेष टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण एवं सर्वे कार्य किया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार गठित टीमों ने शहर कोट अंदर, बलीचा, प्रतापनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, अस्पताल, कोचिंग संस्थान, मॉल, बहुमंजिला भवनों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की इमारतों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। अब तक कुल 655 प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें से 337 प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म सिस्टम, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद भी आवश्यक सुधार नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

आयुक्त खन्ना ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शहर में संचालित सभी व्यावसायिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का चरणबद्ध तरीके से सर्वे किया जाएगा। उन्होंने भवन संचालकों एवं प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयावधि में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से जन-धन की हानि को रोका जा सके। नगर निगम का यह अभियान शहर में सुरक्षित एवं उत्तरदायी शहरी वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

15 दिन पहले गठित हुई टीमे।
जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि उदयपुर शहर पर्यटकों का शहर है यहां पर सैकड़ो की संख्या में छोटे से लगाकर स्टार होटल स्थित है। कई होटल शहर की तंग गलियों में भी स्थित है जहां पर फायर की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। शहर में कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसी को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर कुछ समय पूर्व अग्निशमन विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक कर शहर की सभी व्यवसायिक इमारत का सर्वे करने का निर्णय लिया गया। इसी के पश्चात सर्वे की कार्रवाई प्रारंभ की गई है जो शहर की संपूर्ण व्यवसायिक इमारताे की सर्वे करने के पश्चात संपूर्ण होगी। सर्वे में अग्नि सुरक्षा संबंधित सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा हैं।

30 दिन में रखना होगा अपना पक्ष।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि जिन संस्थाओं को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं उन संस्थाओं को तीस दिवस में अपना पक्ष नगर निगम में प्रस्तुत करना होगा, साथ ही जो अग्नि सुरक्षा को लेकर जो कमियां पाई गई है उसको हर हाल में दुरुस्त करना होगा। यदि तय समय में किसी संस्थान द्वारा नोटिस की पालना नहीं की जाती है तो निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर तुरंत सीज की कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

निगम की सात टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया निरीक्षण। फायर सेफ्टी को लेकर देखी व्यवस्था। 655 प्रतिष्ठानों पर हुए सर्वे, 337 को जारी किए नोटिस। शहर कोट अंदर, बलीचा, प्रतापनगर क्षेत्र में हुए सर्वे। शहर के सभी प्रतिष्ठानों पर होगा सर्वे। फायर सेफ्टी की माकूल व्यवस्था नहीं होने पर सीज होगी इमारते। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने दिए सख्त निर्देश। जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में कार्य कर रही टीमें। अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा सहित कई कर्मचारी कर रहे जांच। पिछले 15 दिनों से लगातार हो रहा है सर्वे। @followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan District Collector & Magistrate - Udaipur #udaipur #firesafety #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers उदयपुर। शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम उदयपुर द्वारा चलाया जा रहा विशेष फायर सेफ्टी सर्वे अभियान लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों से जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में सात विशेष टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण एवं सर्वे कार्य किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार गठित टीमों ने शहर कोट अंदर, बलीचा, प्रतापनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, अस्पताल, कोचिंग संस्थान, मॉल, बहुमंजिला भवनों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की इमारतों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। अब तक कुल 655 प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें से 337 प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म सिस्टम, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद भी आवश्यक सुधार नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। आयुक्त खन्ना ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शहर में संचालित सभी व्यावसायिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का चरणबद्ध तरीके से सर्वे किया जाएगा। उन्होंने भवन संचालकों एवं प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयावधि में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से जन-धन की हानि को रोका जा सके। नगर निगम का यह अभियान शहर में सुरक्षित एवं उत्तरदायी शहरी वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। 15 दिन पहले गठित हुई टीमे। जिला अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि उदयपुर शहर पर्यटकों का शहर है यहां पर सैकड़ो की संख्या में छोटे से लगाकर स्टार होटल स्थित है। कई होटल शहर की तंग गलियों में भी स्थित है जहां पर फायर की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। शहर में कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसी को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर कुछ समय पूर्व अग्निशमन विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक कर शहर की सभी व्यवसायिक इमारत का सर्वे करने का निर्णय लिया गया। इसी के पश्चात सर्वे की कार्रवाई प्रारंभ की गई है जो शहर की संपूर्ण व्यवसायिक इमारताे की सर्वे करने के पश्चात संपूर्ण होगी। सर्वे में अग्नि सुरक्षा संबंधित सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा हैं। 30 दिन में रखना होगा अपना पक्ष। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि जिन संस्थाओं को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं उन संस्थाओं को तीस दिवस में अपना पक्ष नगर निगम में प्रस्तुत करना होगा, साथ ही जो अग्नि सुरक्षा को लेकर जो कमियां पाई गई है उसको हर हाल में दुरुस्त करना होगा। यदि तय समय में किसी संस्थान द्वारा नोटिस की पालना नहीं की जाती है तो निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर तुरंत सीज की कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

Girwa, Udaipur | Jun 23, 2026