राघोगढ़: शाहपुर गांव के पास बाइक सवार ने 55 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मामला दर्ज, घायल का उपचार जारी
Raghogarh, Guna | Jul 13, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर थाना के शाहपुर गांव के पास एक्सीडेंट हो गया। 13 जुलाई को दर्ज मामले में फरियादी गोपाल लोढ़ा ग्राम डोंगर से रविवार बाइक से अपने घर शाहपुर आ रहे थे। रास्ते में एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी, गोपाल लोधा के पैर घुटने जांघ में चोट आई। सूचना पर घायल का बेटा वीरेंद्र और पत्नी अंतरा बाई अस्पताल लेकर गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।