मड़िहान: श्याम कोल के हत्यारे तत्काल गिरफ्तार हो नारे के साथ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने ददरा बाजार से निकाला मार्च
हत्या की रिपोर्ट अब तक दर्ज क्यों नहीं हुई जिला प्रशासन जवाब दो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले और अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत। श्याम कोल के हत्यारो को गिरफ्तार करो। हत्यारे को बचाने के लिए घटना की लीपा पोती बंद करो। इन्हीं नारो के साथ ददरा बाजार से राजगढ़ थाने तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया।