लाडपुरा: कोटा में आबकारी विभाग के खिलाफ ठेकेदारों ने ज्ञापन सौंपा, पेनल्टी वापस लेने की मांग, शराब दुकानें बंद करने की चेतावनी
Ladpura, Kota | Jul 1, 2026 कोटा में लिकर वाइन कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने आबकारी विभाग की बढ़ी हुई पेनल्टी के विरोध में कार्रवाई पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन ने अतिरिक्त आबकारी आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि विभाग अपने पूर्व आदेश के अनुसार मार्च में अतिरिक्त उठाई गई शराब का हिसाब अप्रैल-जून की गारंटी में जोड़ने की मांग की। साथ ही पेनल्टी को वापस लेने की भी मांग की।