धौरहरा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने दोपहर 12 बजे से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।