आर्य समाज बारां में रविवार को प्रधान (अध्यक्ष) के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसहमति से सूर्यप्रकाश विजयवर्गीय को आर्य समाज बारां का प्रधान बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय द्वारा नई कार्यकारिणी बनाई गई, जिसमें मंत्री राकेश नामदेव एवं कोषाध्यक्ष भवानीशंकर नागर, उपप्रधान मुकेश नामदेव को बनाया गया।