कटनी नगर: रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां में मोबाइल शॉप में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
रंगनाथ थाना क्षेत्र बरगवां में अज्ञात चोरों ने माय मोबाइल शॉप में शटर को मोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है तीन अज्ञात चोर इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गए। आज शुक्रवार सुबह 8:10 मिनट पर शॉप संचालक मोहम्मद अलीम सिद्दकी को चोरी की सूचना दी गई साथ ही रंगनाथ पुलिस भी वारदात स्थल पहुँची शहर के मोबाइल शॉप में इस महीने से दूसरी बड़ी चोरी है।