कटनी नगर: निर्मल सत्य गार्डन बरगवां में जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन व मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ आयोजित, डिप्टी CM रहे मौजूद
जिला स्तरीय ब्राम्हण सम्मेलन और मेघावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आज रविवार सुबह 11 बजे से बरगवां स्थित निर्मल सत्य गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रहें। कार्यक्रम के सूत्रधार पूर्व मंत्री और विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेंद्र पाठक रहें। 170 मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।