कटनी नगर: कूठला हाइवे पर आरटीओ बाबू का अवैध वसूली करते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
आरटीओ विभाग के एक बाबू का शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे कुठला क्षेत्र के हाईवे रोड पर टोकन पर्ची देकर वाहन चालकों से 1000 और 1500 के टोकन देकर वसूली करते एक वीडियो एक शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है इस वीडियो से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय कार्य के लिए पदस्थ बाबू हाइवे पर प्रायवेट कर्मी के साथ वसूली करते नजर आए।