कटनी नगर: नन्हवारा में ज़हरीले सांप के काटने से एक लड़की की हुई मौत
कटनी के बड़वारा इलाके अंतर्गत आने वाले नन्हवारा में रहने वाली शबनम सिंह को सर्प ने काट दिया था जिसके चलते उनकी तबीयत खराब होना शुरू हो गई थी परिजनों के द्वारा पहले इन्हें बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया पर हालत गंभीर होने के चलते इन्हें कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान इन्हें मृत घोषित कर दिया है