कटनी नगर: कटनी: माधव मेन बाजार में युवक से मारपीट, जबलपुर में इलाज के दौरान मौत, आरोपियों पर केस दर्ज
माधव नगर थाना अंतर्गत मेन बाजार में शुक्रवार रात एक युवक की बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में गंभीर घायल युवक रोहित की इलाज दौरान जबलपुर में मौत हो गई। मृतक के परिजन आज शनिवार शाम 4:10 मिनट पर रोहित का शव लेकर घटनास्थल पहुँचे जहाँ उन्होंने इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। माधव नगर थाना प्रभारी ने आज शनिवार शाम 6:10 मिनट पर जानकारी दी।