चैनपुर: पेड़ से लटका मिला 12 वर्षीय किशोर का शव, क्षेत्र में सनसनी
चैनपुर थाना क्षेत्र के पुजारा टोली कराकू गांव में बुधवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी सुरेंद्र चोरठ के बारह वर्षीय पुत्र समीर चोरठ का शव गांव के बाहर बरटोंगरी स्थित एक अकासी के पेड़ से जंगली लतर के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि घटना बुधवार देर शाम की