बांका: संझा गांव: वार्ड 8 में बन रहे कला मंच में घटिया सामग्री का आरोप, जांच की मांग
Banka, Banka | Apr 10, 2026 रजौन प्रखंड अंतर्गत संझा-श्यामपुर पंचायत अंतर्गत संझा गांव के वार्ड नंबर आठ में विधायक निधि से बन रहे नवनिर्मित कला मंच को लेकर विवाद गहराता जा रहा है । ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है । शुक्रवार को जिला से आई टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच किया।