पीलीभीत: शेरपुर रोड मंदिर के पास खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत पूरनपुर के लाइनपार साहूकारा निवासी अजय पांडे बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी बाइक हबीबगंज गौटिया शेरपुर रोड स्थित मंदिर के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक बाइक ले जाते दिखा।