भभुआ: जागेबराव गांव में जमीन विवाद के मारपीट मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 19, 2026 जागेबराव गांव में जमीन विवाद के मारपीट मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 2 बजे सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जागेबराव गांव निवासी जितेंद्र राम व उनका पुत्र चुनचुन राम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जहां दोनों पक्ष से घायल हुए थे।