भभुआ: भभुआ वार्ड 13 में हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट व आंख चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज और वीडियो आया सामने
Bhabua, Kaimur | Jan 19, 2026 भभुआ वार्ड 13 में हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट व आंख चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो सामने आया है। सोमवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वार्ड 13 निवासी मनोज कुमार दास द्वारा लिखित आवेदन थाना में दिया गया था। आवेदन में बताया गया था कि रविवार की रात्रि में एक युवक द्वारा हनुमान जी के मंदिर से चांदी का मुकुट और आंख चोरी कर लिया गया।