मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर के अम्बेडकर पार्क में निर्माण कार्य का विरोध, कार्य रोकने के लिए धरना प्रदर्शन
अम्बेडकर पार्क बचाओ संघर्ष समिति मेदिनीनगर के द्वारा पार्क में निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे से झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु के नेतृत्व में पार्क परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुसैनाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती मौजूद थे।