गुण्डरदेही: ग्राम पंचायत खपरी-भोथीपार में 'एक पेड़ मां के नाम' महावृक्षारोपण अभियान के तहत हुआ वृहद पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत खपरी-भोथीपार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के