चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय में बुधवार को दिव्यांगता क्षेत्र से जुड़े अभिभावकों के लिए दो दिवसीय गैर आवासीय अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का नेतृत्व दिव्यांग शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास, शिक्षण पद्धति, देखभाल के प्रभावी तरीकों और घर पर सहयोगात्मक माहौल तैयार करने से