जबलपुर: मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला से दुष्कर्म, पूर्व परिचित आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर के मेडिकल कॉलेज परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने सड़क हादसे में घायल पिता का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित राहुल कसरा उसका पीछा करते हुए परिसर की पल्मोनरी बिल्डिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि राहुल कसरा महिला को धमकाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी न